Home Men health जानिए सफेद बालों को काला करने के प्रभावी घरेलु उपचार

जानिए सफेद बालों को काला करने के प्रभावी घरेलु उपचार

by anu

आज के वक्त में हर कोई सुन्दर दिखना चाहता है| सुन्दर दिखने के लिए हमारी त्वचा का अच्छा होना जितना महत्वपूर्ण है उतना ही हमारे बालो का भी काला घना होना जरुरी है| अगर हमारे बाल अच्छे नहीं हो तो चेहरे की सुंदरता भी फीकी पढ़ जाती है| लेकिन आजकल के तनाव भरे माहोल में कम उम्र में ही लोगो को बाल सफ़ेद होने की समस्या से गुजरना पढ़ रहा है|

पहले के ज़माने की बात की जाये तो 45 की उम्र पार करने के बाद ही लोगो के बाल झड़ते थे| लेकिन आज के वक्त को देखकर यदि हम कहे की स्कूल में पढ़ने वाले बच्चो के भी बाल झड़ने लगे है तो इसमें कोई आश्चर्य वाली बात नहीं होगी| इसके पीछे कई कारण है जैसे अस्वस्थ खानपान, अनियमित दिनचर्या, व्यायाम की कमी, तनाव आदि कारणों से बाल कमजोर होते है और सफ़ेद होने लगते है|

इसके अतिरिक्त बहुत अधिक प्रदूषण के कारण भी बालो की समस्या होती हैं। हम घंटों ट्रैफिक में फंसे रहते हैं जिसके कारण गाडि़यों से निकलने वाले धुएं का असर बालों पर पड़ता है| ऊपर से व्यस्तता के कारण हमारे पास भी अपने बालो का ख्याल रखने का समय नहीं मिलता है| नतीज़न बाल सफ़ेद होने लगते है|

कम उम्र में बालो के सफ़ेद होने के कारण नौजवानों को कई बार इस समस्या की वजह से सबके सामने शर्मिंदा भी होना पड़ता है| लेकिन कई ऐसे घरेलू उपाय हैं, जो सफेद बालों की समस्‍या को दूर कर सकते हैं।

बालों का असमय सफेद होना एक परेशानी का कारण है| यह एक बड़ी समस्या बन चुकी है। इससे निपटने के लोग कलर का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन कलर करने से भले ही तब के लिए उनके बाल सफ़ेद नजर नहीं आते है| लेकिन कलर का इस्तेमाल बालों को जड़ से कमजोर बना सकता है। इसके अतिरिक्त इसके इस्तेमाल से बाल और ज्यादा सफ़ेद होने लगते है| इसलिए घरेलु उपचारो को अपनाना ही बेहतर है| आइये जाने वो कौन से घरेलू तरीके है|

चुकंदर का रस

चुकंदर का रस हिना में मिलाकर लगाने से बालों को बर्गंडी रंग मिलता है। इसके जरिये बालो को रंगने के लिए चुकंदर को काट कर इसका पेस्ट बना ले। अब इस पेस्ट में एक चम्मच हीना मिलाइये और फिर अपने स्केल्प और बालो पर अच्छे से लगाये। इस पेस्ट को कम से कम 20 से 25 मिनट तक बालों में लगा रहने दें। इसके पश्चात फिर बालों को धो लें।

एक बार में आपको शायद ज्यादा असर नजर नहीं आएगा| अधिक प्रभावी बनाने के लिए इसे सुबह के वक्त हफ्ते में 3 से 4 बार प्रयोग करें। चुकंदर बालों के लिए बेहतरीन कंडिशनर भी है।

मेहँदी से बाल बनाये काले

सफ़ेद बाल काले करने के लिए मेहँदी लगाने का प्रचलन बहुत पुराने समय से चला आ रहा है| यह एक Natural Treatment for White Hair है| इससे ना केवल बाल काले होते है बल्कि मुलायम भी होते है| आपको मेहँदी पाउडर आसानी से बाज़ार में मिल जायेगा| बस आपको इतना करना है की एक रात पहले इसे लोहे की कड़ाई में चाय पत्ती के पानी के साथ घोल कर रखदे| और अगले दिन सुबह ३ घंटे के लिए बालो पर लगाये| इसके बाद पानी से धो ले और अगले दिन शैम्पू का इस्तेमाल करे|

मेहँदी लगाने में भले ही समय ज्यादा लगता है लेकिन यह बहुत ही असरदार होती है|  यह एक अच्छा कंडीशनर भी है और साथ ही इससे बालो को किसी तरह का नुकसान भी नहीं पहुचता है|

आम के पत्ते भी फायदेमंद

आपके लिए भले ही सुनने में यह बात नयी होगी| लेकिन आम के पत्तो से भी आप अपने बालो को काला बना सकते है| इसका प्रयोग करने के लिए आम के पत्ते को पीस कर पेस्ट बना लें| फिर इस पेस्ट को अपने बालों में लगायें और 20 मिनट के लिए रखे| इसके बाद पानी से धो लें| इस प्रयोग को करने से बाल बढ़ेंगे और काले भी होंगे|

काले घने बालो के लिए आंवला पाउडर

यदि आप बालो में कुदरती काला रंग चाहते है तो आंवला पाउडर का इस्तेमाल करे| इसका इस्तेमाल करने के लिए आंवले के पाउडर को लोहे की कड़ाई में भिगोये| अगले दिन इसमें थोड़ा पानी मिलाये और पेस्ट बना कर रख ले| इस पेस्ट को तीन दिन तक रहने दे| अब इस पेस्ट को डाई की तरह बालों में लगाएं। इससे बालो का रंग काला होने लगेगा|

शिकाकाई भी फायदेमंद

शिकाकाई की मदद से भी आप अपने बालो को काला बना सकते है| इसके लिए शिकाकाई और सूखे आंवले लेकर को अच्छी तरह से कूट ले। इन दोनों के टुकड़ों को रात भर के लिए पानी में भिगों कर रखें। अगले दिन सुबह इस पानी को कपड़े के साथ मसलकर छान लें| फिर इस पानी से अपने बालों की मालिश करें और मालिश करने के आधा घंटा बाद नहा लें। शिकाकाई और आंवले से बाल कभी सफेद नहीं होते और मुलायम और चमकदार बनते है| और जिनके बाल सफ़ेद हो गए है वो भी काले हो जाते हैं|

Remedies for White Hair: अन्य तरीके इन्हे भी जाने

  1. बालों में नियमित सरसों के तेल की मालिश करने से बाल हमेशा काले रहते है|
  2. सुबह के वक्त थोड़ी मात्रा में आंवला जूस पिने से भी बाल लंबी उम्र तक काले बने रहते हैं।
  3. कम उम्र में सफेद होते बालों पर यदि एक ग्राम काली मिर्च में थोड़ा दही मिलाकर सिर में लगाया जाये तो फायदा मिलता है|
  4. यदि बाल सफ़ेद हो रहे है तो गाय के दूध का मक्खन लेकर हल्के हाथों से बालों की जड़ों में लगाएं। बालो का सफ़ेद होना बंद हो जायेगा|
  5. नारियल के तेल में मीठे नीम की पत्तियां को इतना उबाले की पत्तियां काली हो जाएं। फिर इस तेल से हल्के हाथों से बालों की जड़ों पर लगाएं। बाल काले हो जाएंगे।

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept